ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपतसिरसली में खूनी संघर्ष महिला समेत छह घायल

सिरसली में खूनी संघर्ष महिला समेत छह घायल

बिनौली। संवाददाता सिरसली में खूनी संघर्ष महिला समेत छह घायलसिरसली में खूनी संघर्ष महिला समेत छह घायलसिरसली में खूनी संघर्ष महिला समेत छह घायलसिरसली...

सिरसली में खूनी संघर्ष महिला समेत छह घायल
हिन्दुस्तान टीम,बागपतFri, 18 Sep 2020 03:01 AM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र के सिरसली गांव में पुरानी रंजिश के लेकर गुरूवार को दो पक्षों के लोगों में खूनी संघर्ष हुआ। जिसमें दोनों पक्षों की ओर से एक महिला सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हुये है।

सिरसली गांव में गत एक माह पूर्व नरेंद्र पुत्र रामस्वरूप व तेजपाल पुत्र इलम सिंह के बीच झगड़ा हो गया था। दोनो पक्षों ने थाने पर रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। तभी से दोनो पक्षों में तानातनी चली रही थी ओर आपस मे एक दूसरे से रंजिश रखने लगे थे। गुरूवार को गांव के स्टैंड पर दोनों पक्षों के लोगों में कहासुनी हो गयी जिस पर दोनो पक्ष के लोग लाठी डंडे व धारदार हथियार लेकर आमने सामने आ गये इनके बीच जमकर संघर्ष हुआ। जिसमें एक पक्ष से नरेंद्र पुत्र रामस्वरूप, सुरेश देवी पत्नी नरेंद्र सिंह, गौतम, सागर पुत्रगण अंजुल

व दूसरे पक्ष से तेजपाल पुत्र इलम सिंह, अरुण पुत्र ओमपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हुये है। सभी घायलों को इलाज के लिये सीएचसी बिनौली पर भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों ने थाने पर एक दूसरे पक्ष के लोगों के नामदर्ज तहरीर दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें