Shooting Championship Begins at Sports India Academy with Local Shooters Dominating दो दिवसीय शूंटिग चैंपियनशिप शुरु, बडौत के शूटरों का दबदबा, Bagpat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsShooting Championship Begins at Sports India Academy with Local Shooters Dominating

दो दिवसीय शूंटिग चैंपियनशिप शुरु, बडौत के शूटरों का दबदबा

Bagpat News - बड़ौत, संवाददाता।दो दिवसीय शूंटिग चैंपियनशिप शुरु, बडौत के शूटरों का दबदबादो दिवसीय शूंटिग चैंपियनशिप शुरु, बडौत के शूटरों का दबदबादो दिवसीय शूंटिग

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतWed, 27 Aug 2025 01:15 AM
share Share
Follow Us on
दो दिवसीय शूंटिग चैंपियनशिप शुरु, बडौत के शूटरों का दबदबा

बड़ौत। खेल इंडिया शूटिंग एकेडमी में मंगलवार को खेल इंडिया ट्रस्ट के तत्वावधान में दो दिवसीय शूंटिग चैंपियनशिप का शुभांरभ हुआ। पहले दिन नगर के शूटरों का दबदबा रहा। चैंपियनशिप का उद्घाटन ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह तोमर ने फीता काटकर किया। चैंपियनशिप में बड़ौत, बागपत, शामली, सहारनपुर व उत्तराखंड सहित अन्य जगहों से शूटर शामिल हुए। पहले दिन नगर के शूटरों का दबदबा रहा। नगर के शूटर संदीप ने 10 मीटर एयर राइफल पीप साइट में 400 में से 392, अभिषेक तोमर ने 10 मीटर एयर राइफल में 400 में से 390, विनीत ने 10 मीटर एयर पिस्टल में 400 में से 345, कपिल ने 10 मीटर एयर पिस्टल में 343 दक्ष ने 10 मीटर एयर पिस्टल में 343 अंक प्राप्त किए।

अध्यक्ष भगत सिंह ने बताया कि बुधवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला होगा। विजेता शूटरों को खेल इंडिया ट्रस्ट की ओर से प्रमाण पत्र व मेडल पहनाकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शूटिंग में एकाग्रता का महत्वपूर्ण योगदान होता है, बिना ध्यान लगाएं सटीक निशाना नहीं लगाया जा सकता।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।