विश्व रिकॉर्ड बनाकर लौटी शूटर वंशिका का दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वागत

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share

Bagpat News - बिनौली, संवाददाता।विश्व रिकॉर्ड बनाकर लौटी शूटर वंशिका का दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वागतविश्व रिकॉर्ड बनाकर लौटी शूटर वंशिका का दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वागत

विश्व रिकॉर्ड बनाकर लौटी शूटर वंशिका का दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वागत

किसान की बेटी शूटर वंशिका चौधरी का सोमवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर शूटरों ने जोरदार स्वागत किया गया। उसने मिस्र की राजधानी काहिरा में आयोजित आईएसएसएफ जूनियर वल्र्ड कप में भारत के लिए दो स्वर्ण पदक जीतकर बागपत का नाम रोशन किया है।शूटर वंशिका ने 10 मीटर एयर पिस्टल जूनियर महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में 600 में से 579 अंक हासिल कर पहला स्वर्ण पदक अपने नाम किया। शूटिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन उसने मेरठ के कलीना गांव के चिराग शर्मा के साथ मिक्स्ड स्पर्धा में भाग लिया। दोनो शूटरों ने 484.3 के स्कोर के साथ एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए दूसरा स्वर्ण पदक हासिल किया।

वंशिका माखर गांव के किसान नीलम कुमार की बेटी हैं। उन्होंने जौहड़ी की दादी चंद्रो तोमर की शूटिंग रेंज में प्रशिक्षण प्राप्त किया। सोमवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर वंशिका का अभिनंदन करने के लिए रेंज महासचिव सुमित राठी, शेफाली तोमर, कोच वाजिद खान और उनके गांव के कई लोग उपस्थित थे। उपस्थित लोगों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।