आंधी-तूफान से आम की फसल को भारी नुकसान
बागपत के रटौल क्षेत्र में तेज आंधी-तूफान ने आम की फसल को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। भारी हवाओं से अनेक आम पेड़ टूटकर गिर गए। पहले से ही प्रतिकूल मौसम के कारण 80 प्रतिशत फसल प्रभावित थी। अब बागवानों में मायूसी का माहौल है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
बागपत। रटौल क्षेत्र में गुरुवार रात आए तेज आंधी-तूफान से आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। तेज हवाओं के कारण बड़ी संख्या में आम पेड़ों से टूटकर जमीन पर गिर गए। इससे आम बागान मालिकों और ठेकेदारों को आर्थिक नुकसान की चिंता सताने लगी है। रटौल का आम देश-विदेश में अपनी खास पहचान रखता है, लेकिन इस वर्ष मौसम की मार ने बागवानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। फरवरी और मार्च में प्रतिकूल मौसम के कारण पहले ही करीब 80 प्रतिशत फसल प्रभावित हो चुकी थी। अब तेज आंधी ने बची हुई फसल को भी नुकसान पहुंचाया है।
आम ठेकेदार नूरहसन और शोकीन ने बताया कि आंधी के बाद बागानों में बड़ी मात्रा में आम टूटकर गिर गए हैं। उन्होंने कहा कि इस बार फसल से लाभ मिलने की संभावना बहुत कम है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है और टूटे हुए आमों को इकट्ठा किया जा रहा है। आंधी से हुए नुकसान के बाद क्षेत्र के आम उत्पादकों में मायूसी का माहौल है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


