लाइनों में फाल्ट से कई गुणा बढ गई ट्रिपिंग की समस्या

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share

Bagpat News - बड़ौत में भीषण गर्मी के कारण ओवरलोड ट्रांसफार्मर और लाइनों में फाल्ट बढ़ रहे हैं, जिससे बिजली की ट्रिपिंग बढ़ रही है। रात में उपभोक्ताओं को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। लोग 20 से 25 बार तक बिजली कटने की शिकायत कर रहे हैं, जिससे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को नुकसान का डर है।

लाइनों में फाल्ट से कई गुणा बढ गई ट्रिपिंग की समस्या

बड़ौत। भीषण गर्मी की मार झेल ओवरलोड विद्युत ट्रांसफार्मर और लाइनों में लगातार बढ़ रहे फाल्ट से बिजली की ट्रिपिंग बढ़ती जा रही हैं। रात के समय सबसे अधिक परेशानी उपभोक्ताओं को उठानी पड़ रही हैं। शहर में लाख कोशिशों के बावजूद बिजली संकट बढ़ती गर्मी के सापेक्ष बढ़ रहा है। कभी कहीं किसी ट्रांसफार्मर में खराबी आ जाती है तो कभी कहीं एबीसी लाइनों के सुलगने की सूचना मिलने लगती है। दिन और या रात ट्रिपिंग का सिलसिला जारी चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सोमवार की रात्रि में तो बिजली 20 से 25 बार तक गई, जिससे घरों में इनवर्टर जवाब दे गए।

इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के खराब होने का डर अलग से बना रहता है। उमस भरी गर्मी में बुजुर्गों और बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। बिजली विभाग के हेल्पलाइन ग्रुप पर उपभोक्ताओं ने नाराजगी जताई। एक उपभोक्ता का कहना था कि जब लोग तय खपत से अधिक बिल भर रहे हैं तो बिना वजह सप्लाई काटे जाने का क्या कारण है? लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि जिम्मेदार अधिकारी फोन तक उठाने को तैयार नहीं हैं। नेहरू मूर्ति पर एबीसी लाइनों में अत्यधिक लोड के कारण चिंगारियां उठने और आग लगने से अफरा तफरी का माहौल रहा। इससे आपूर्ति भी प्रभावित रही। जगह-जगह तेज धूंप के कारण ट्रांसफार्मर को सुरक्षित रखने में भी अधिकारियों के पसीने छूट रहे हैं। दिनभर लोगों को गर्मी से बचने के लिए बिजली की जरूरत पड़ रही है, लेकिन बढ़ रहे लोड के कारण ट्रिपिंग की समस्या भी कई गुना बढ़ गई हैं।

Voice of UP
ये भी पढ़ें:250 शिकायतें
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।