Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsSevere Cold Wave in Bagpat Fog Disrupts Life and Electricity Supply
घने कोहरे और बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

घने कोहरे और बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

संक्षेप:

Bagpat News - बागपत। जिले में लगातार बढ़ रहे घने कोहरे और बर्फीली हवाओं ने आमजन की मुश्किलें

Jan 13, 2026 12:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share Share
Follow Us on

बागपत जिले में लगातार बढ़ रहे घने कोहरे और बर्फीली हवाओं ने आमजन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भीषण ठंड के चलते जहां जनजीवन प्रभावित हुआ है, वहीं विद्युत आपूर्ति भी बाधित रही। कोहरे और नमी के कारण केबल बॉक्स फट गया, जिससे करीब 10 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रात भर तक अंधेरे में रहने से ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ी। घने कोहरे के कारण सुबह के समय दृश्यता बेहद कम रही, जिससे सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। हाईवे व मुख्य मार्गों पर भी यातायात की गति धीमी रही, वहीं बड़ौत का सराय मोड़, गौरीपुर मोड़ व बागपत का राष्ट्र वंदना चौक पर हल्के-फुल्के जाम की स्थिति बनी रही।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर और अन्य कार्यों के लिए बसों का लंबा इंतजार करना पड़ा, जिससे उन्हें ठिठुरती ठंड में खड़ा रहना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे सर्दी और ज्यादा तेज महसूस हुई। बर्फीली हवाओं के कारण लोग घरों में दुबके रहे और आवश्यक होने पर ही बाहर निकले। ठंड से बचाव के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। बाजारों और चौराहों पर जलते अलावों के आसपास लोग गर्मी सेकते नजर आए। लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए प्रशासन से भी राहत और इंतजामों की मांग की जा रही है।