शीत लहर ने लोगों को किया घरों में कैद
Bagpat News - - पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का दिख रहा असरशीत लहर ने लोगों को किया घरों में कैदशीत लहर ने लोगों को किया घरों में कैदशीत लहर ने लोगों को किया घरों

बादलों के बीच बर्फीली हवाओं ने गलन को बहुत बढ़ा दिया है। खुले में हवाएं टिकने नहीं दे रही हैं, बंद स्थानों में गलन परेशान कर रही है। हाथ-पैर ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं। बारिश और पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट आई है।
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और दो दिनों तक चली बारिश के बाद हवाएं बेहद सर्द हो गई हैं। यह तीर की तरह कपड़ों को भेदकर शरीर तक पहुंच रही हैं। खुले में निकलना मुश्किल हो चला है। बंद स्थानों पर भी गलन की अधिकता से हाल बेहाल है। कामकाज प्रभावित हो रहा है। हालांकि सोमवार को दिन के तापमान में रविवार की अपेक्षा एक डिग्री की कमी आई है। यह सामान्य से 4.1 डिग्री कम होकर 19.0 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आद्र्रता का अधिकतम प्रतिशत 91 रहा है।
-------
तीन लेयर के कपड़े पहनें
शीतलहर से बचने के लिए तीन लेयर के कपड़े पहनना जरूरी है। इसके ऊपर विंडशीटर हवाओं से बचाव करेगी। खुले में निकलने पर कोट आदि काम नहीं आने वाले। जैकेट साथ में अवश्य रखें। सिर, हाथ, पांव और कानों को ढंकना ठीक रहेगा। गुनगुने पानी से नहाए।
--------
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।