बारिश के बाद शीत लहर ने लोगों को कंपकपाया
Bagpat News - दो दिनों की बारिश के बाद सर्दी ने लोगों को परेशान कर दिया है। शीत लहर के कारण अधिकतर लोग घरों में कैद हो गए हैं। न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बाजार में गर्म कपड़ों की मांग बढ़...

दो दिनों तक चली बारिश के बाद सर्दी ने लोगों को जकड़ लिया है। रविवार को दिनभर शीत लहर चलती रही। जिसके चलते लोगों की ठंड़ के चलते कंपकंपी छूट गई। अधिकतर लोग घरों में दुबके रहे। दोपहर के समय हल्की धूप निकली, लेकिन ठंड़ से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया है। दो दिनों तक हुई बारिश और पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के बाद मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। शीत लहर चलने के कारण सर्दी से लोग ठिठुर गए है। दोपहर के समय सूर्य देव के दर्शन तो हुए, लेकिन ठंड़ से राहत नहीं मिल सकी। सुबह से ही लोगों के सामने परेशानियां खड़ी हो गई थी, जो शाम तक जारी रही। रात होते-होते मौसम ओर भी सर्द हो गया। शाम होते ही लोग घरों में दुबक गए। वहीं, ठंड़ बढ़ते ही बाजार में गर्म कपड़ों की डिमांड़ काफी बढ़ गई है। लोग जैकेट, जर्सी, कैप, मफरल आदि की खरीदारी करने में जुट है। गुड़, तिलसकरी, गजक और मुंगफली की डिमांड़ में दो गुणा बढ़ गई है। मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान भी 18 डिग्री सेल्सिय रिकॉर्ड किया गया है। निरंतर लुढ़कते पारे की वजह से सर्दी बढ़ती जा रही है। वहीं, बारिश और शीत लहर चलने से वायु की गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एक्यूआई 117 रिकॉर्ड किया है।
--------
क्रय केंद्रों पर जलभराव, नहीं हो सकी गन्ने की तौल
दो दिनों तक चली बारिश के बाद परेशानियां बढ़ गई है। 25 से अधिक तौल केंद्रों पर जलभराव होने से गन्ने की तौल नहीं हो सकी। खेत और घरों में गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली और बुग्गी खड़ी है। जब तक गन्ना क्रय केंद्रों पर जमा पानी खत्म नहीं होगा, तब तक तौल नहीं हो सकेगी। वहीं, शुगर मिल के अधिकारियों का कहना है कि बारिश के चलते बंद हुई मिल चालू हो गई है। शनिवार रात्री मिल को चालू करा दिया गया। रविवार को मिल में गन्ने की पेराई हुई।
-----------
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।