Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsSevere Cold Grips Bagpat Temperature Drops to 4 C Amid Fog and Chill
कोल्ड अटैक से कांपे लोग, 4 डिग्री तक गिरा पारा

कोल्ड अटैक से कांपे लोग, 4 डिग्री तक गिरा पारा

संक्षेप:

Bagpat News - बागपत में भीषण सर्दी से जनजीवन प्रभावित हुआ है। गुरुवार को सुबह कोहरे के साथ दृश्यता कम रही, जिससे वाहन धीमी गति से चले। न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में धूप निकलने से राहत मिली, लेकिन शाम होते ही ठंड का असर फिर से दिखने लगा।

Jan 08, 2026 10:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share Share
Follow Us on

बागपत। समूचा जनपद भीषण सर्दी की मार से बेहाल बना हुआ है। गुरुवार सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। सुबह के समय दृश्यता कम रही। जिससे सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। वहीं, 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली बर्फीली हवाओं ने लोगों को ठिठुराकर रख दिया। आलम यह रहा कि दोपहर तक लोग घरों में दुबके रहे। हालांकि जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे ही मौसम ने करवट बदली। दोपहर के समय धूप निकली, जिसके बाद लोगों को ठंड से राहत मिली। बाजार भी ग्राहकों से गुलजार हो गए। वहीं, बुधवार की रात सीजन की सबसे सर्द रात रही।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पिछले कई दिनों से भीषण सर्दी पड़ रही है। जिसके चलते लोग घरों में दुबके रहते है। जो लोग घरों से बाहर निकलते है, वे अलाव का सहारा लेते नजर आते है। बुधवार की रात तो सीजन की सबसे सर्द रात रही। इस दौरान न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो गत दिवस के मुकबले एक डिग्री कम है। वहीं, गुरुवार सुबह की शुरूआत भी भीषण सर्दी के साथ हुई। इस बीच हल्का कोहरा भी छाया रहा। जिसके चलते वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आए। हालांकि दोपहर में सूर्यदेव ने अपनी तेज किरणों के साथ दर्शन दिए। जिसके बाद ठंड से जूझ रहे लोगों को कुछ सुकून मिला। दिन के समय कई घंटे तक धूप खिली रही। जिससे वातावरण कुछ हद तक सामान्य नजर आया। कई दिनों बाद निकली धूप का असर साफ दिखाई दिया। बच्चे मैदानों और पार्कों में खेलते नजर आए। वहीं बुजुर्ग लोग भी धूप सेंकते हुए खुले स्थानों पर बैठे दिखाई दिए। घरों की छतों और आंगनों में भी लोग धूप का आनंद लेते दिखे। ठंड से परेशान लोगों ने धूप का भरपूर लाभ उठाया। हालांकि शीतलहर का असर दिनभर बना रहा। दोपहर बाद एक बार फिर गलन बढ़ने लगी। जिससे लोगों को ठंड का अहसास होने लगा। शाम ढलते ही ठंड ने फिर से अपना प्रभाव दिखाया और लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। ठंड के चलते शहर के बाजारों पर भी असर देखने को मिला। शाम होते ही बाजारों में ग्राहकों की संख्या काफी कम हो गई। दुकानदारों का कहना है कि सर्द मौसम और गलन के कारण लोग जल्दी घर लौटना पसंद कर रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड का असर बना रहेगा। इस बीच कोहरा भी छाया रह सकता है।