Bagpat News: सड़क हादसों में पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल
Bagpat News: खेकड़ा के पाठशाला रोड पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार सुरेश कुमार और उसके बेटे लिटिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज गति से आए एक बाइक चालक ने टक्कर मारी। इसी प्रकार, बसी गांव के युवक शिव नैन को भी गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Bagpat News: खेकड़ा। कस्बे में पाठशाला रोड पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार नौकरी पेशा व्यक्ति और उसका पुत्र गंभीर रूप में घायल हो गए। वहीं बसी गांव के बाइक सवार युवक को सड़क हादसे में गंभीर चोटें आई है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस को हादसों की सूचना दे दी गई है। कस्बे के मोहल्ला अहिरान में किराए के मकान में रहने वाला सुरेश कुमार तहसील के पास गोगा फूड़ फैक्ट्री में नौकरी करता है। सुबह के समय वह बाइक पर फैक्ट्री में वेतन लेने जा रहा था। बाइक पर उसका बेटा लिटिल कुमार भी बैठा हुआ था।
जैसे ही वे पाठशाला रोड पर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। तेज गति के बाइक चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप में घायल हो गए। सुरेश कुमार तो मौके पर ही बेहोश भी हो गया। घायल पिता-पुत्र को उपचार के लिए बड़ौत के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी ओर सड़क हादसे में बसी गांव का युवक शिव नैन गंभीर रूप में घायल हुआ। वह बाइक पर सवार होकर अपने खेतों पर जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और वह गंभीर रूप में घायल होने के साथ मौके पर ही बेहोश हो गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए दिल्ली के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया हैं। कोतवाली प्रभारी आशीष पुंडीर का कहना है कि दोनों हादसों की सूचना मिल गई है। मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी वाहन चालकों की तलाश शुरू कर दी गई है।


