Bagpat News: कांवड़ मेला: सुरक्षा के रहेंगे चाक-चौबंद इंतजाम, एसपी ने मांगा पुलिस बल

हिन्दुस्तान, बागपत
Follow us on Google News
share

Bagpat News: बागपत के पुरा महादेव गांव के भगवान परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में श्रावणी मेले के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम होंगे। एसपी ने पुलिस बल और आवश्यक सामान के लिए अनुरोध किया है। मेला 9 से 12 अगस्त तक चलेगा, जिसमें लाखों शिवभक्त आएंगे और सुरक्षा के लिए विभिन्न अधिकारियों की डिमांड भेजी गई है।

Bagpat News: कांवड़ मेला: सुरक्षा के रहेंगे चाक-चौबंद इंतजाम, एसपी ने मांगा पुलिस बल

Bagpat News: बागपत। पुरा महादेव गांव के भगवान परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में लगने वाले श्रावणी मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। इसके लिए एसपी सूरज कुमार राय ने उच्चाधिकारियों से पुलिस बल और जरूरी सामान उपलब्ध कराने की मांग की है। एसपी ने बताया कि पुरा महादेव मंदिर पर 9 से 12 अगस्त तक श्रावणी मेले का आयोजन होगा, जिसमें लाखों शिवभक्त और कांवड़िये भगवान आशुतोश का जलाभिषेक करने के लिए पहुंचेंगे। एसपी ने बताया कि मेला क्षेत्र में सुरक्षा के लिए चार एएसपी, 13 सीओ और 57 इंस्पेक्टरों की डिमांड भेजी गई है। इंस्पेक्टरों में 49 पुरुष और 8 महिला इंस्पेक्टर शामिल है। इसके अलावा 168 पुरूष और 50 महिला दरोगा, 375 पुरूष और 54 महिला मुख्य आरक्षी, 219 पुरूष और 115 महिला आरक्षित मांगे गए है। वहीं, अभिसूचना के लिए एक इंस्पेक्टर, 17 मुख्य आरक्षी, दो आरक्षी के अलावा यातायात संचालन के लिए दो इंस्पेक्टर, 20 दरोगा, 55 मुख्य आरक्षी और 40 आरक्षी और 100 होमगार्ड की डिमांड भेजी गई है。

मेला क्षेत्र के लिए अन्य मांग-

स्टैटिक सैट- 4

हैंडहैल्ड सैट- 101

फायर टैंकर- 6

वाहन- 35

क्रेन- 4

जीप- 70

फोल्डिंग बेरियर- 120

बम्ब डिस्पोजल स्कवायड टीम- 4

एंटी माइंस टीम- 2

एटीएस टीम- 2

ड्रैगन लाइट- 16

लाउड हेलर- 15

बॉडी टार्च- 100

एचएचएमडी- 50

डीएचएमडी- 6

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

श्रावणी मेला कब आयोजित होगा?
श्रावणी मेला 9 से 12 अगस्त तक आयोजित होगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।