Search for Missing Youth in Yamuna River After Bet of 500 यमुना में डूबे युवक का चार दिन बाद भी सुराग नहीं, Bagpat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsSearch for Missing Youth in Yamuna River After Bet of 500

यमुना में डूबे युवक का चार दिन बाद भी सुराग नहीं

Bagpat News - बागपत, संवाददाता।यमुना में डूबे युवक का चार दिन बाद भी सुराग नहींयमुना में डूबे युवक का चार दिन बाद भी सुराग नहींयमुना में डूबे युवक का चार दिन बा

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतSun, 7 Sep 2025 01:21 AM
share Share
Follow Us on
यमुना में डूबे युवक का चार दिन बाद भी सुराग नहीं

पांच सौ रुपये की शर्त लगाकर यमुना नदी में कूदे युवक का चार दिन बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। गोताखोर यमुना नदी में डूबे युवक की तलाश में जुटे है। वहीं, यमुना में डूबे युवक के परिजनों का रो-रोकर बुराहाल बना हुआ है। निवाड़ा गांव का रहने वाला जुनैद गत तीन सितंबर की दोपहर करीब ढाई बजे अपने तीन-चार साथियों के साथ यमुना नदी में आए उफान को देखने के लिए गया था। इसी बीच जुनैद और उसके साथियों के बीच यमुना नदी को तैरकर पार करने की पांच सौ रुपये की शर्त लगी। जुनैद इसी शर्त के चलते यमुना में कूद गया था।

पिछले चार दिनों से गोताखोर यमुना नदी में डूबे युवक को तलाश रहे है, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पा रहा है। कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी का कहना है कि यमुना नदी में डूबे युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। युवक को बरामद करने के लिए गोताखोरों की टीम लगी हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।