एसडीजी कार्यक्रम से हुए नवाचार की नहीं दी सूचना, शासन नाराज

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपत
Follow us on Google News
share

बागपत जिले में एसडीजी कार्यक्रम के तहत बेहतरीन प्रथाओं को लागू किया गया है। शासन स्तर से सूचनाएं मांगी गईं, लेकिन जिला विद्यालय निरीक्षक ने जानकारी उपलब्ध नहीं कराई। शिक्षा निदेशक ने निर्देशित किया है कि नवाचार की सूचना हार्ड कॉपी में दी जाए, अन्यथा शून्य सूचना भेजी जाएगी।

एसडीजी कार्यक्रम से हुए नवाचार की नहीं दी सूचना, शासन नाराज

बागपत। एसडीजी (सतत विकास लक्ष्य) कार्यक्रम के तहत बेहतरीन प्रथाएं (बेस्ट प्रैक्टिस) लागू की गई हैं। जिले में में हुए विभिन्न बिंदुओं शासन स्तर से सूचनाएं मांगी गई थी, लेकिन जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से इस पर कोई सूचना नहीं दी गई है। ऐसा हाल प्रदेश के अन्य जिलों का भी रहा है। सूचना उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। एसडीजी विशेष प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों में एक है। इसकी समीक्षा मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव सहित शासन स्तर से की जा रही है। इसका उद्देश्य गरीबी न रहे, भुखमरी खत्म करना, खाद्य सुरक्षा और बेहतर पोषण प्राप्त करना, अच्छा स्वास्थ्य और कल्याण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, लौंगिक समानता, स्वच्छ जल और स्वच्छता, सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा, सभ्य कार्य और आर्थिक विकास, उद्योग, नवाचार और बुनियादी ढांचा, जलवायु परिवर्तन व उसके प्रभावों से निपटने के लिए तत्काल कदम उठाना आदि है।

इन बिंदु सहित अन्य पर शिक्षा विभाग से नवाचार की सूचनाएं मांगी गई थी, लेकिन माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से सूचनाएं नहीं दी। एक माह बीत जाने के बाद भी सूचना नहीं दी गई है। शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने बागपत सहित प्रदेश के अन्य डीआईओएस को निर्देशित किया है कि कोई नवाचार या अभिनव प्रयोग जिले में हुआ तो उसकी हार्ड कॉपी पर सूचना देंगे। अगर कार्य नहीं हुआ तो शून्य की सूचना भिजवाएंगे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।