ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपतकोहरे और गिरते पारे ने ठंडा किया रविवार

कोहरे और गिरते पारे ने ठंडा किया रविवार

कोहरे के साथ सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। कड़ाके की ठंड पड़ने से जिले के लोग ठिठुर रहे हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 15.0 तो न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस...

कोहरे और गिरते पारे ने ठंडा किया रविवार
हिन्दुस्तान टीम,बिजनौरSun, 17 Dec 2017 10:03 PM
ऐप पर पढ़ें

कोहरे के साथ सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। कड़ाके की ठंड पड़ने से जिले के लोग ठिठुर रहे हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 15.0 तो न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

सवेरे से आए कोहरे ने जहां वाहनों की रफ्तार धीमी कर दी तो वहीं दस बजे से शाम तक धूप निकली। दिन भर धूप निकलने के बावजूद जिले के लोग ठंड में ठिठुरते दिखाई दिए। जिले में शीतलहर का कहर जारी है। शीतलहर से जिले के लोग कांपने लगे हैं। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोगों ने खुद को गर्म कपड़ों में लिपेट लिया है। कोहरे का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। हाईवे पर वाहन रेंग-रेंगकर चले। दस बजे तक कोहरा छाया रहा। छुट्टी का दिन होने के कारण बच्चों को कोहरे में स्कूल जाने से राहत मिली। दस बजे के बाद निकली धूप से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन सर्दी का एहसास कम नहीं हुआ। धूप निकलते ही जिले के लोग धूप में बैठे। कोई अपने मकान की छत पर धूप का आनंद ले रहा था तो कोई खुले में चौपाल के साथ बैठकर धूप का आनंद ले रहा था। महिलाओं ने धूप निकलने पर अपने गर्म कपड़ों को धूप में सूखाया। सर्द हवाओं का कहर लगातार जारी है। सवेरे ही सर्द हवाओं ने खूब परेशान किया। सर्दी से बचने के लिए बच्चे, युवा और वृद्ध खुद का गर्म कपड़ों में लपेटे घूम रहे हैं। ठंड बढ़ने से किसानों को परेशानी से दो चार होना पड़ रहा है। खेत पर काम करने से लेकर चीनी मिल गेट पर गन्ना बेचने तक किसान को ठंड से जूझना पड़ रहा है। किसान सवेरे गन्ने के खेत में काम करने के लिए पहुंच रहे हैं। सर्दी बढ़ने से किसानों को गन्ने की फसल में काम करने पर दिक्कत आ रही है। वहीं डीसीओ ने भी कोहरे के चलते चीनी मिलों को निर्देश दिए हैं कि रिफलेक्टर बुग्गी और ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर लगाए जाएं, ताकि दुर्घटना की सम्भावना पर ब्रेक लग जाएं। इतना ही नहीं डीसीओ ने चीनी मिलों को निर्देश दिए हैं कि मिल गेटों पर अलाव की व्यवस्था कराएं, ताकि किसान को सर्दी से परेशान न होना पड़े।:::::::::::::- शनिवार के मुकाबले तापमान तीन डिग्री गिराफोटो: 17 बीआईजे 50नजीबाबाद। हमारे संवाददाताकोहरे और ठिठुरन के सामने सूरज अपना असर दिखाने में कामयाब नहीं हो सका। दिन में हल्की धूप तो निकली, वहीं ठंडी हवाओं के चलने से ठिठुरन बढ़ गई। लोगों ने अलाव जलाकर ठंड को दूर भगाने का प्रयास किया। स्कूल की छुट्टी के कारण बच्चे भी घर में ही रहे। रविवार को सुबह से ही ठंडी हवाओं का चलना शुरू हो गया था जोकि, शाम होने तक बरकरार रहा। दिन में कई बार सूरज ने आंख मिचोली जारी रखी, जिससे ठंड अपना असर दिखाने मे कामयाब रही। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 15 सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री दर्ज हुआ। ठंडी हवाओं के कारण दिनभर कंपकपी का अहसास हुआ। नगर व आसपास का क्षेत्र सुबह के समय कोहरे की चादर में लिपटा रहा। कोहरे वाहनों की रफ्तार रोक दी। हाईवे पर फर्राटा भरने वाले वाहन कोहरे की वजह से रेंग-रेंग कर चलने को मजबूर हो गए। स्कूल की छुट्टी के कारण रविवार को बच्चे भी घर में ही रहे। कोहरे में कई ट्रेन भी लेट रहीं। लोगों ने ठण्ड भगाने के लिए अलाव का सहारा लिया। कोहरे में कई ट्रेनों का समय भी प्रभावित हो गया। अपने निर्धारित समय से कई घण्टे देरी से चली। कोहरे के चलते अप व डाउन दिशा में जाने वाली कई ट्रेने विलम्ब से चली। अलाव जलाकार लोगों ने सर्दी को एक हद तक भगाया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें