कंपोजिट विद्यालय का ताला काटकर सिलेंडर ले गए चोर

Apr 06, 2026 11:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share

Bagpat News - कंपोजिट विद्यालय कान्हड़ में अज्ञात चोरों ने ताला काटकर दो सिलैंडर और एक बैंटरी चुरा ली। प्रधानाध्यापक हरेंद्र तोमर ने दोघट थाने में तहरीर दी। यह घटना सोमवार को हुई जब स्कूल पहुंचे तो रसोईघर और कार्यालय का ताला टूटा मिला। पहले भी स्कूल में चोरी हो चुकी है।

कंपोजिट विद्यालय का ताला काटकर सिलेंडर ले गए चोर

दाहा। कंपोजिट विद्यालय कान्हड़ का ताला काटकर अज्ञात चोरों द्वारा दो सिलैंडर व बैंटरी चोरी कर ली गई। प्रधानाध्यापक ने दोघट थाने पर तहरीर दी है। कंपोजिट विद्यालय कान्हड़ के प्रधानाध्यापक हरेंद्र तोमर ने दोघट थाने पर तहरीर देकर पुलिस को बताया कि सोमवार को जब स्कूल पहुंचे तो रसोईघर एवं कार्यालय का ताला टूटा मिला। इसकी सूचना डायल 112 पर दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। चोरों द्वारा रसोई से दो भरे गैस सिलैंडर एक इनवर्टर की बैंटरी चोरी कर ली गई। बताया कि पहले भी स्कूल में तीन बार चोरी की घटना हो चुकी है। वही इस संबंध में थाना प्रभारी दोघट केवल सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।