स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम से विद्यार्थियों में बढ़ेगी सीखने की क्षमता
Bagpat News - जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2026-27 की शुरुआत एक अप्रैल से हुई है। कक्षा एक के नवप्रवेशित बच्चों के लिए 12 सप्ताह का स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम शुरू किया जाएगा, जिसमें पूर्व-प्राथमिक शिक्षा के मूलभूत ज्ञान से बच्चों को परिचित कराया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया 1 से 18 अप्रैल तक चलेगी।

जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2026-27 की शुरुआत एक अप्रैल से हो गई है। इस बार कक्षा एक में नए प्रवेश लेने वाले बच्चों के लिए 12 सप्ताह का स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। इसका उद्देश्य बच्चों को औपचारिक शिक्षा के लिए तैयार करना है। विद्यालयों में बच्चों का नामांकन कराने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग कार्य तेज कर दिया है। 12 सप्ताह का स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम के अंतर्गत नवप्रवेशित बच्चों को पूर्व-प्राथमिक स्तर की भाषा, प्रारंभिक गणितीय समझ और पर्यावरण से जुड़े मूलभूत प्री-कॉन्सेप्ट से परिचित कराया जाएगा। गतिविधि आधारित इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में सीखने की प्रारंभिक क्षमता विकसित की जाएगी, ताकि में नियमित पठन-पाठन के लिए सहज रूप से तैयार हो सके।
महानिदेशक मोनिका रानी ने इस संबंध में बीएसए और डायट प्राचार्य को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों के अनुसार एक से 18 अप्रैल तक विद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया के साथ बच्चों के लिए विभिन्न रोचक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके बाद 20 अप्रैल से 20 मई तथा अगस्त के तीसरे सप्ताह तक गतिविधि आधारित कक्षाएं संचालित होंगी। कार्यक्रम के संचालन के लिए विद्यालयों को एक कैलेंडर व मैनुअल उपलब्ध कराया जाएगा, जिसे प्रधानाध्यापक डाउनलोड कर नोडल शिक्षक को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएंगे। शिक्षकों को इसके लिए विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।---------वाल वाटिकाओं में मनाएंगे नवारंभ उत्सवराष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत पूर्व प्राथमिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सभी प्राथमिक और कम्पोजिट विद्यालयों में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों और बाल वाटिकाओं में नवारंभ उत्सव आयोजित किए गए है। उत्सव का उद्देश्य तीन से चार वर्ष आयु के बच्चों का बाल वाटिका में नामांकन और नियमित उपस्थिति बढ़ाना है।----------कोट...स्कूल रेडीनेस के लिए शासन से आदेश हुआ है, जिससे सभी खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से प्रधानाध्यापकों को अवगत करा दिया गया है। कार्यक्रम से विद्यार्थियों ने पढ़ने के साथ विद्यालय में ठहराव भी होगा।गीता चौधरी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


