कोहरे का कहर: स्कूली बच्चों से भरी कैब को केंटर ने मारी टक्कर, 10 बच्चे घायल

Jan 14, 2026 11:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share Share
Follow Us on

Bagpat News - बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एक कैब को तेज रफ्तार केंटर ने टक्कर मार दी, जिसमें 10 स्कूली बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा घने कोहरे के कारण हुआ था। सभी घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और केंटर चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

कोहरे का कहर: स्कूली बच्चों से भरी कैब को केंटर ने मारी टक्कर, 10 बच्चे घायल
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बुधवार की सुबह घने कोहरे के बीच स्कूली बच्चों को लेकर जा रही कैब में तेज रफ्तार केंटर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैब ने हाइवे पर तीन पलटे खाए। हादसे में 10 बच्चें गंभीर रूप में घायल हुए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केंटर चालक को हिरासत में ले लिया है। दरअसल, बुधवार की सुबह बड़ौत स्थित श्रीराम इंटर कॉलेज की कैब बागपत कोतवाली क्षेत्र के सरूरपुर और लधवाड़ी गांव में स्कूली बच्चों को लेने आई थी। जैसे ही स्कूली छात्र-छात्राओं से भरी कैब दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर पहुंची, तो बागपत की ओर से आ रहे तेज रफ्तार केंटर ने कैब में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैब ने हाईवे पर तीन पलटे खाए। वहीं, हादसा होते ही कैब सवार छात्र-छात्राओं में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल बच्चों को बस से बाहर निकाला और फिर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं, लोगों ने केंटर चालक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बताया जा रहा है कि हादसा घने कोहरे के कारण हुआ है। कोतवाली प्रभारी बागपत बृजेश कुमारका कहना है कि चालक को हिरासत में ले लिया गया है। घायल बच्चों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsSchool Cab Accident on Delhi-Saharanpur Highway 10 Children Injured in Foggy Conditions
;;
;