उचित मुआवजे के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन

हिन्दुस्तान, बागपत
Follow us on Google News
share

सिसाना और निवाड़ा के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में उचित मुआवजा मांगा, जबकि उन्हें भूमि अधिग्रहित की गई दर और सर्किल रेट के बीच अन्याय का इल्जाम था। हाईकोर्ट के निर्देशों के बावजूद अभी तक समझौता नहीं हुआ।

उचित मुआवजे के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन

सिसाना और निवाड़ा के ग्रामीणों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में शिकायती सौंपा। बताया कि सिसाना व निवाड़ा बांगर में 103.115 हेक्टेयर भूमि पर औद्योगिक क्षेत्र के विकास हेतु भूमि 41.46 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से भूमि अधिग्रहित की थी। जबकि उस दौरान 550 रुपये सर्किल रेट था। उचित मुआवजा नहीं दिया गया है। हाईकोर्ट से डीएम को न्यायसंगत समझौता करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन आज तक समझौता नहीं हुआ। ग्रामीणों ने डीएम से कार्रवाई की मांग की। इस दौरान शीशपाल सिंह, फैजाब, सुनील, सुमन चंद आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।