आरएसएस के स्वयंसेवकों ने नगर पथ संचलन निकाला
Bagpat News - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बुधवार को दिगम्बर जैन कॉलेज से पथ संचलन निकाला। स्वयंसेवक केसरिया ध्वज के समक्ष नमन कर प्रार्थना करने के बाद खाकी पेंट, सफेद शर्ट, और काली टोपी पहनकर निकले। मुख्य बाजार से...
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बुधवार को पथ संचलन निकाला। पथ संचलन दिगम्बर जैन कॉलेज से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होते हुए वापस कॉलेज पहुंचकर संपन्न हुआ। रवाना होने से पहले सभी स्वयंसेवकों ने आरएसएस के श्रद्धा के प्रतीक केसरिया ध्वज के समक्ष नमन कर प्रार्थना की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता कॉलेज प्रांगण में एकत्रित हुए। केसरिया ध्वज के समक्ष नमन कर प्रार्थना की। स्वयंसेवकों ने गणवेश खाकी पेंट, सफेद शर्ट, काली टोपी, काले जूते और काली बेल्ट वाली वेशभूषा में पंक्तिबद्ध हुए। जिसके बाद घोष की धुन पर वहां से पथ संचलन के लिए रवाना हुए। पथ संचलन मुख्य बाजार से होकर वापस कॉलेज पहुंचे। स्वयंसेवक कस्बे की गलियों में कौम की पुकार पर नौजवान बढ़े चलो के देश का सुधार ही नामक गीत गुनगुना कर लोगों को देश सेवा के लिए प्रेरित कर रहे थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।