परिवार को बेहोश कर मकान से हजारों की नगदी-जेवरात चोरी

हिन्दुस्तान, बागपत
Follow us on Google News
share

चांदीनगर के ढिकौली गांव में अज्ञात चोरों ने एक परिवार को नशीला पदार्थ सुंघाकर घर में चोरी की। चोरों ने सोने-चांदी के जेवर और 40 हजार रुपये चुराए। पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन चोर अब तक पकड़े नहीं गए हैं।

परिवार को बेहोश कर मकान से हजारों की नगदी-जेवरात चोरी

चांदीनगर। ढिकौली गांव में एक मकान पर अज्ञात चोरों ने धावा बोला। चोरों मकान के अंदर सोए परिवार को नशीला पदार्थ सुंघाकर हजारों की नगदी और जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित परिवार ने थाने पर घटना की तहरीर दे दी है। ढिकौली निवासी शकील पुत्र नसीम का घर मेन बाजार मोहल्ले में है। नसीम ने बताया कि वह पत्नी सन्नो, बेटे रशीद और अरमान व बेटी सानिया के साथ घर पर सोया हुआ था। रात्रि करीब दो बजे पत्नी सन्नो की आंख खुली, तो उसने दो चोर घर से जाते हुए देखे। जिसके बाद उसने उसने पति को आवाज लगाई, लेकिन वह बेहोश पड़े थे।

उसने शोर मचाया, तो आस पडौस के लोग मौके पर पहुंचे और चोरों की तलाश की। काफी दूर तक उन्होंने चोरों का पीछा भी किया, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़ सके। परिजनों ने मकान के अंदर रखा सामान देखा, तो अलमारी खुली पड़ी थी। जिसमें रखे 40 हजार रुपये, व सोने-चांदी के जेवर चोरी मिले। सन्नों ने ग्रामीणों के सहयोग से बेहोश परिजनों को उपचार के लिए डॉक्टर के यहां भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों के उपचार के बाद उनकी बेहोश टूट गई। सन्नों ने बताया कि चोर नकाबपोश थे। वहीं, परिजनों ने थाना चांदीनगर पर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी अतर सिंह ने बताया कि चोरी की घटना का पता चला था। जिसके बाद जांच की गई, तो मामला संदिग्ध मिला है। जांच कर जल्द खुलासा किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।