Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsRobbery in Dhankoshia Thieves Break into House Steal Cash and Electronics
मकान का ताला तोडकर घर से लाखों का सामान चोरी

मकान का ताला तोडकर घर से लाखों का सामान चोरी

संक्षेप:

Bagpat News - धनकोशिया कस्बे में चोरों ने संदीप अग्रवाल के मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए की नगदी और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान चुरा लिया। रविवार रात को चोरों ने अलमारी का लॉकर तोड़कर पैसे और सीसीटीवी की डीवीआर चुराई।...

Sep 16, 2025 01:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share Share
Follow Us on

कस्बे की पट्टी धनकोशिया में देर रात चोरों ने मकान का ताला तोड़ कर लाखों रुपए की नगदी व अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स सामान चोरी कर लिया। बताया गया कि रविवार कि देर रात्रि में क़स्बे में अज्ञात चोर संदीप अग्रवाल के मकान का ताला तोड़कर अंदर घुल गए। चोरों ने मकान में रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे हजारों रुपए की नगदी व मकान में रखा इलेक्ट्रॉनिक सामान व मकान में लगे सीसीटीवी की डीवीआर को चोरी ले गये। सन्दीप किसी कार्य से बाहर गए हुए हैं। सोमवार की सुबह जब उसके चचेरे भाई शास्त्री ने देखा कि सन्दीप के मकान का ताला टूटा पड़ा है और दरवाजा खुला है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उसने इसकी सूचना सन्दीप को दी। सन्दीप ने तुरंत पुलिस को फोन पर मकान में चोरी होने कि सूचना दी तो पुलिस ने मौके पर जाकर घटना का निरक्षण किया है। पुलिस मामले की छानबीन में लग गयी है।