सड़क हादसे में महिला की मौत, दो घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share

Bagpat News - बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसके पति और बेटे को गंभीर चोटें आईं। हादसा पशु पैठ के पास हुआ जब तेज गति से आ रही बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मारी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

सड़क हादसे में महिला की मौत, दो घायल

बड़ौत। बड़ौत शहर में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर पशु पैठ के पास सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि पति और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। फजलपुर सुंदरनगर निवासी किरणपाल ने बताया कि वह पत्नी सुनीता, बेटे सोनित के साथ बाइक पर शामली की तरफ जा रहे थे। नगर में पशु पैठ के पास पीछे से आ रही तेज गति की बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे सुनीता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि किरणपाल और सोनित गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। किरणपाल ने आरोपी बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।