Bagpat News: बूथ मजबूत कर चुनाव की तैयारी में जुटे रालोद कार्यकर्ता: डा. अजय कुमार

हिन्दुस्तान, बागपत
Follow us on Google News
share

Bagpat News: बड़ौत में राष्ट्रीय लोकदल की बैठक हुई, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी और तीन सितंबर को सहारनपुर में होने वाली स्वाभिमान रैली की सफलता पर चर्चा की गई। विधायक डॉ. अजय कुमार ने पार्टी की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया।

बूथ मजबूत कर चुनाव की तैयारी में जुटे रालोद कार्यकर्ता: डा. अजय कुमार
बूथ मजबूत कर चुनाव की तैयारी में जुटे रालोद कार्यकर्ता: डा. अजय कुमार

Bagpat News: बड़ौत। बड़ौत में राष्ट्रीय लोकदल के कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और तीन सितंबर को सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में होने वाली स्वाभिमान रैली को सफल बनाने पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए छपरौली विधायक डॉ. अजय कुमार ने कहा कि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह किसानों, युवाओं और सर्व समाज के नेता हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों के हित में लगातार फैसले ले रही हैं।

क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और युवा व किसान हित में किए जा रहे कार्यों का प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष इंद्रवीर सिंह भाटी ने कहा कि चुनाव बूथ पर जीता जाता है। इसलिए प्रत्येक बूथ पर संगठन को मजबूत करने के साथ युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर विशेष ध्यान देना होगा।जिलाध्यक्ष डॉ. सुभाष गुर्जर ने कहा कि रामपुर मनिहारान में होने वाली स्वाभिमान रैली को लेकर युवाओं, किसानों और आमजन में उत्साह है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में रैली में पहुंचकर इसे ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। बैठक में ओमबीर तोमर, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, जयवीर तोमर, विश्वास चौधरी, डॉ.वरूण तोमर, डॉ. कुलदीप उज्जवल, जयदेव, राजू तोमर सिरसली, राहुल धामा, रामकुमार चेयरमैन, प्रज्ञा बालियान, डॉ. साहब सिंह, जितेंद्र मलिक, हरवीर सिंह, अश्वनी तोमर आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबागपतBagpat News: बूथ मजबूत कर चुनाव की तैयारी में जुटे रालोद कार्यकर्ता: डा. अजय कुमार