ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपतयुवक को चाकू मारकर लूटी ई रिक्शा

युवक को चाकू मारकर लूटी ई रिक्शा

बड़ौत से पुट्ठी के लिए किराए पर की थी ई रिक्शा युवक को चाकू मारकर लूटी ई रिक्शायुवक को चाकू मारकर लूटी ई रिक्शायुवक को चाकू मारकर लूटी ई रिक्शायुवक...

युवक को चाकू मारकर लूटी ई रिक्शा
हिन्दुस्तान टीम,बागपतMon, 14 Sep 2020 06:40 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर की सराय रोड पर तीन बदमाशों ने ई रिक्शा चालक को चाकू मारकर उससे ई रिक्शा,45 सौ रुपये व मोबाइल फोन लूट लिए। उधर से गुजर रहे छात्र नेताओं ने घायल को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

नगर की आजाद नगर कालोनी में रहने वाला ईश्वर पुत्र गिरवर नगर में ई रिक्शा चलाने का काम करता है। उसने बताया कि सोमवार की सुबह नगर के दिल्ली बस स्टैंड से तीन युवकों ने उसकी ई रिक्शा पुट्ठी धनौरा तक के लिए किराय पर की। सराय रोड पर बड़का पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर रिक्शा में सवार तीनों युवकों ने उस पर चाकूओं से हमला कर उससे ई रिक्शा,45 सौ रुपये व मोबाइल फोन लूट लिया।

आरोपी उसे घायल कर गन्ने के खेत में फेंक कर चले गए। उधर से गुजर रहे एबीवीपी के कुछ छात्र नेताओं ने उसे देखा तो उसे उठाकर अपने साथ बड़ौत ले आए और उसे नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। उधर घटना को लेकर बिनौली पुलिस व बड़ौत पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही।

बाद में घटना स्थाल बिनौली क्षेत्र का मिलने पर बिनौली पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलााफ तहरीर दी। कार्यवाहक थाना प्रभारी मुनेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें