राजस्व टीम ने सरकारी नाली को कब्जामुक्त कराया
Bagpat News - बिजवाड़ा गांव में राजस्व विभाग की टीम ने थाना पुलिस के साथ मिलकर एक दबंग परिवार द्वारा कब्जा की गई सरकारी नाली को मुक्त कराया। राजीव शर्मा और उसके भाइयों ने नाली पर कब्जा कर रखा था। तहसीलदार ने उन्हें...

क्षेत्र के बिजवाड़ा गांव में राजस्व विभाग की टीम ने थाना पुलिस को साथ लेकर एक दबंग परिवार द्वारा खेत में सरकारी नाली को कब्जामुक्त कराया। बिजवाड़ा गांव में राजीव शर्मा व उसके भाईयों ने खेत में स्थित सरकारी नाली पर कब्जा कर रखा था। इतना ही नही उन्होंने खेत के चारों तरफ कटीले तारों का जाल लगा रखा था। रविवार को तहसीलदार बडौत राजेश कुमार, राजस्व निरीक्षक मुकेश चौधरी, लेखपाल वीरेन्द्र बैसला व मुकल कुमार ने थाना बिनौली पुलिस को साथ ले जाकर मौके पर अभिलेखों के अनुसार नाली की पैमाइश कराकर उसे कब्जामुक्त कराया। इस दौरान तहसीलदार बडौत ने कब्जा करने वाले परिवार को सख्त चेतावनी दी कि दोबारा सरकारी नाली पर कब्जा करने का प्रयास न करे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


