बागपत : अज्ञात वाहन ने रिटायर्ड शिक्षक को कुचला, मौत
Bagpat News - बागपत में रविवार को एक रिटायर्ड शिक्षक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। शिक्षक लुहारी से शादी समारोह से लौट रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
बागपत। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर रविवार देर शाम पुसार के निकट बाइक सवार रिटायर्ड शिक्षक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी जिसमें वे घायल हो गए। उपचार के लिए दिल्ली जाते समय उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तथा शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आजमपुर मुलसम गांव निवासी जितेंद्र ने बताया कि उसके पिता रिटायर्ड शिक्षक लुहारी से शादी समारोह से बाइक से घर लौट रहे थे। जब वह बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर पुसार के निकट पहुंचे तो सामने से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। अज्ञात वाहन नैन सिंह को दस मीटर तक घसीटते हुए ले गया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायल को राहगीरों की मदद से बिनौली सीएचसी पर भर्ती कराया जहां से चिकित्सक ने गंभीर हालत देखकर दिल्ली रेफर कर दिया। घायल ने दिल्ली जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, दोघट थानाध्यक्ष केवल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात वाहन की तलाश कराई जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


