अतिक्रमण नहीं हटने पर धरने पर तहसील में दिया धरना
Bagpat News - बड़ौत में, सभासद विक्रांत तोमर के नेतृत्व में बिनौली रोड के लोगों ने तहसील में धरना दिया। लोगों का आरोप है कि प्रशासन के निर्देश के बावजूद कुछ लोग अतिक्रमण नहीं हटा रहे हैं, जिससे मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रहती है। 9 अप्रैल को अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था।

बड़ौत। बुधवार को सभासद विक्रांत तोमर के नेतृत्व में बिनौली रोड के लोगों ने तहसील में धरना दिया। लोगों का कहना है कि प्रशासन के निर्देश के बावजूद भी कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है। जिसके चलते मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रहती है। धरनारत लोगों ने बताया कि प्रशासन द्वारा 9 अप्रैल को सर्विस रोड पर निशान देही करते हुए 20 फीट मार्ग तक समस्त अतिक्रमण हटाए जाने का निर्देश दिया था। प्रशासन द्वारा दिया गया तीन दिन का समय बीत जाने के बावजूद भी तीन व्यक्तियों द्वारा अवैध अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। उ धरना देने वालों में मास्टर सुरेश राणा, पंडित रामफूल, नीरज बालियान, वीरेंद्र सिंह राठी, हरेंद्र, सत्येंद्र, जितेंद्र तोमर, राजेंद्र कुमार, ओमपाल सिंह, मुदित चौहान, ब्रह्मपाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


