नाला बन रहा मुसीबत, मौन धारण किए हुए है जिम्मेदार
Bagpat News - बागपत के पुराना कस्बा और माता कालोनी के बीच एक नाला लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। गंदगी और गहरे नाले के कारण लोग चोटिल हो रहे हैं और संक्रामक रोग फैलने का खतरा है। मोहल्ले के निवासियों ने सफाई और लेंटर डालने की मांग की है, लेकिन जिम्मेदारों की अनदेखी जारी है।

बागपत। बागपत शहर के पुराना कस्बा और माता कालोनी के बीच एक नाला गुजर रहा है। यह नाला लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। नाले की सफाई न होने की वजह से हर समय गंदगी से अटा रहा था। सबसे बड़ी बात है कि नाले पर लेंटर न होने की वजह से वहां खंभा डाला गया है। मोहल्ले के लोग उससे होकर गुजरते है। कई बार लोग नाले में गिरकर चोटिल भी हो चुके है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि नाला मोहल्ले के लिए मुसीबत बन गया है। गंदगी होने की वजह से एक तो संक्रामक रोग फैलने से लोग बीमार हो जाते है, दूसरी ओर नाला पार करने के लिए हर समय चोटिल होने का खतरा रहता है।
जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते लोगों ने खुद ही नाले पर एक टूटा हुआ खंभा डाला हुआ, जिससे मजबूरीवश आना-जाना करते है। नाला बहुत गहरा होने के कारण हर समय बच्चे और बड़े के गिरने का खतरा रहता है। बरसात के दिनों में यहां हालत बद से बदतर हो जाते है। कई बार नाले की सफाई करने और लेंटर डलवाने की मांग मोहल्ले के लोग कर चुके है, लेकिन उनकी मांग को अनसुना किया जा रहा है, जबकि कई बार लोग नाले में गिरकर चोटिल हो चुके है। मोहल्ला निवासी नदीम, हारून, इरफान, इश्तियाक, मकसूद, तराबुद्दीन, इशाक, दिलशाद, शाहिद ने बताया कि गंदगी से अटे पड़े नाले से बीमारियां तो बढ़ा रही है, उसके साथ आने जाने की समस्या भी बनी हुई है। नाले की नियमित रूप से सफाई कराई जानी चाहिए। इसके साथ आवागमन के लिए नाले पर थोड़े से हिस्से में लिंटर डाला जाए, जिससे लोगों नाले में गिरने से बच सके। सभासद श्रीपाल कश्यप का कहना है कि दो वर्षों से समस्या के समाधान के लिए नगर पालिका से लेकर उच्चाधिकारियों तक से शिकायत करते आ रहे है, लेकिन उनकी मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


