ईपीई पर कार से 170 तोते के चूजे बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

Apr 06, 2026 11:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share

Bagpat News - बागपत पुलिस और एनिमल वेलफेयर टीम ने मवीकलां टोल के पास एक टैक्सी से 170 तोतों के चूजों को रेस्क्यू किया। तीन तस्करों को हिरासत में लिया गया है। सभी पक्षियों की हालत खराब है और उनकी देखभाल की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

ईपीई पर कार से 170 तोते के चूजे बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

बागपत। बागपत पुलिस और एनिमल वेलफेयर की संयुक्त टीम ने ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर मवीकलां टोल के पास एक टैक्सी कार से 7 केरेट्स से 170 पहाड़ी क्षेत्र के तोतों के चूजों को रेस्क्यू किया है। पुलिस ने मौके से तीन तस्करों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एनिमल वेलफेयर ऑफिसर गौरव गुप्ता ने बताया कि ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर लोनी की दिशा में जा रही एक टैक्सी में अवैध रूप से तोतों की तस्करी की जा रही थी। टीम ने वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें सात कैरेट (पिंजरों) में बंद कुल 170 तोते के बच्चें बरामद हुए।

सभी पक्षियों की हालत खराब बताई जा रही है। बरामद तोतों को सुरक्षित स्थान पर रखकर उनकी देखभाल की जा रही है। वहीं, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।