
घायल गौवंश को गौसेवकों ने दिया उपचार
संक्षेप:
Bagpat News - कस्बे में एक घायल गौवंश को गौसेवकों ने उपचार करके राहत पहुंचाई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दी, जिसके बाद गौसेवक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने गौवंश के घावों का उपचार किया और उसे हरा चारा तथा पानी दिया।...
Oct 08, 2025 12:56 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
कस्बे में मंगलवार को एक घायल गौवंश को गौसेवकों ने उपचार देकर उसे हरा चारा खिलाया और पानी पिलाकर राहत पहुंचाई। कस्बे की सड़कों पर एक गौवंश घायल अवस्था में भटक रहा था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना गौसेवक दल को दी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और गौवंश को काबू में लेकर उसके पैरों पर बने घावों का उपचार किया। गौसेवक टीम में किशन गुप्ता, मोनू यादव, गौरव यादव आदि सक्रिय रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




