सिंगर रेणुका के जन्मदिन पर हुआ कीर्तन
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बागपतखेकड़ा में हरियाणवी गानों से मशहूर सिंगर रेणुका पंवार का जन्मदिन मनाया गया। धर्म संगीत कार्यक्रम में वृंदावन से आए कुंजबिहारी दास महाराज ने राधारानी के भजनों से भक्तों को नाचने पर मजबूर किया। प्रशंसकों की भारी भीड़ रात भर थिरकती रही। कार्यक्रम में कई मशहूर कलाकार भी शामिल हुए।

खेकड़ा। हरियाणवी गीतों से फेमस हुई कस्बे की बेटी सिंगर रेणुका पंवार के जन्मदिन पर बीती रात धर्म संगीत कार्यक्रम हुआ। वृंदावन से आए कुंजबिहारी दास महाराज ने राधारानी के भजनों से भक्तों को नाचने पर मजबूर कर दिया। रेणुका पंवार के प्रशंसकों की भारी भीड़ देर रात तक राधे राधे गाकर थिरकती रही। कार्यक्रम में सिंगर मासूम शर्मा समेत कई मशहूर गायक, अभिनेता, कलाकार शामिल हुए। कार्यक्रम में रेणुका के इवेंट मैनेजर विजय पंवार, अनुज कौशिक, चौधरी नरेश शर्मा, संजीव जैन, अनुज शर्मा आदि शामिल हुआ।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


