Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsRelief from Severe Cold in Bagpat as Bright Sunshine Returns
चटकदार धूप खिली तो चहकी जिंदगी, बाजारों में रौनक

चटकदार धूप खिली तो चहकी जिंदगी, बाजारों में रौनक

संक्षेप:

Bagpat News - बागपत में पिछले कई दिनों से चल रही प्रचंड सर्दी से राहत पाने के लिए लोग धूप का इंतजार कर रहे थे। शनिवार को धूप खिली, जिससे लोगों को सर्दी से राहत मिली। हालांकि सुबह कोहरा परेशान करता रहा। अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Jan 10, 2026 10:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share Share
Follow Us on

बागपत। बीते कई दिनों से पड़ रही प्रचंड सर्दी के सितम से राहत पाने के लिए लोगों को चटकदार धूप का इंतजार था। शनिवार को उनका यह इंतजार खत्म हो गया। दिनभर चटकदार धूप खिली रही। जिससे लोगों को सर्दी से काफी राहत मिली। लोगों ने धूप का जमकर आनंद उठाया। हालांकि सुबह के समय छाए कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ाए रखी। अधिकतम तापमान 18 डिग्री व न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दरअसल, जनवरी का महीना शुरू होने के साथ ही ठंड के तेवर और ज्यादा प्रचंड हो गए थे। कोहरे के साथ चल रही सर्द हवाओं की वजह से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ठंड की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सबसे ज्याद बुजुर्ग और बच्चों को ठंड की मार झेलनी पड़ रही थी। ठंड से बचाव को लेकर कई दिनों से लोगों को मौसम खुलने और सूर्य देव के दर्शन होने का इंतजार था। शुक्रवार के बाद शनिवार को भी चटकदार धूप खिली रही। जिससे लोगों को सर्दी से राहत मिली रही। लोगों ने भी धूप का आनंद उठाया। बाजार भी ग्राहकों से गुलजार रहे। जिससे व्यापारियों के चेहरे खिले रहे। हालांकि सुबह के समय आसमान में कोहरे की घनी चादर तनी दिखाई दी। कोहरे का असर यातायात पर भी दिखाई दिया। वाहन स्वामियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे आसमान में तनी कोहरे की चादर साफ होती गई और सूर्य देव के दर्शन होते गए। शाम होते-होते एक बार फिर मौसम में परिवर्तन आ गया और तापमान नीचे खिसक गया। सर्द हवाओं के चलने से लोग परेशान रहे। ठंड से बचाव के लिए जगह-जगह लोग अलाव के सहारे नजर आए। मौसम विभाग की मानें, तो कल से एक बार फिर मौसम बदलने जा रहा है। रात में पाला पड़ेगा, जिससे सुबह के समय गलन अधिक महसूस होगी।