Bagpat News: रक्षाबंधन पर झूमा बाजार, करोड़ों रुपये का हुआ कारोबार

हिन्दुस्तान, बागपत
Follow us on Google News
share

Bagpat News: बागपत में रक्षाबंधन पर्व पर बाजारों में जमकर खरीदारी हुई। इतनी खरीदारी से लगभग 5 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। मिठाई, गहनों और कपड़ों की बिक्री में बढ़ोतरी देखने को मिली। व्यवसायियों का मानना है कि दिवाली तक व्यापार में और वृद्धि होगी।

Bagpat News: रक्षाबंधन पर झूमा बाजार, करोड़ों रुपये का हुआ कारोबार

Bagpat News: बागपत। रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने बाजारों में जमकर खरीदारी की। इससे बाजार झूम उठा। पर्व पर करोड़ों रुपये का कारोबार हुआ। मिठाई की दुकान से लेकर गिफ्ट गैलरी व अन्य सामान की जमकर खरीदारी हुई। बाजार में आए उछाल को लेकर कारोबारी यह उम्मीद जता रहे हैं। दिवाली तक इस साल अच्छा कारोबार होगा। दिवाली के बाद सहालगों की शुरुआत होगी। सावन माह की शुरुआत के साथ बाजार में चहल पहल दिखाई देने लगी थी। रक्षाबंधन से पहले जिलेभर के बाजारों में लोगों के द्वारा खरीदारी की गई। रक्षाबंधन पर्व पर जिलेभर की मिष्ठान दुकानों पर दो करोड़ रुपये से अधिक के घेवर व अन्य मिठाइयों की बिक्री हुई।

इसके अलावा करीब बीस लाख रुपये की रेडीमेड कपड़ों की खरीदारी हुई। पांच करोड़ रुपये के आभूषण, गिफ्ट व अन्य सामान की बिक्री हुई। इसके अलावा काफी लोगों ने रक्षाबंधन पर्व पर गाडियां व दो पहिया वाहनों की खरीदारी की। कुल मिलाकर जिलेभर में पांच करोड रुपये का रक्षाबंधन पर करोबार हुआ। रक्षाबंधन के बाद जन्माष्टमी, करवाचौथ, दिवाली आदि पर्व पर कारोबारी अच्छा करोबार होने की उम्मीद जता रहे हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबागपतBagpat News: रक्षाबंधन पर झूमा बाजार, करोड़ों रुपये का हुआ कारोबार