रेलवे अंडरपास में फंस रहे वाहन, रोजाना लग रहा जाम

Feb 12, 2026 10:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share Share
Follow Us on

Bagpat News - बड़ौत में रेलवे अंडरपास लोगों के लिए परेशानी बन गया है। बिजरौल रोड अंडरपास हाल ही में खोला गया है, लेकिन इसकी चौड़ाई कम होने के कारण वाहनों में जाम लग रहा है। खासकर सुबह स्कूल और दफ्तर जाने वालों के लिए यह समस्या बन गई है। लोग रेलवे अधिकारियों से शिकायत कर रहे हैं।

रेलवे अंडरपास में फंस रहे वाहन, रोजाना लग रहा जाम

बड़ौत। रेलवे अंडरपास कहने को तो सुविधा के लिए बनाए गए हैं, लेकिन यही व्यवस्था इस समय लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। अंडरपास में लोग दिनभर जाम के झाम से जूझने को मजबूर हैं। दरअसल, बिजरौल रोड रेलवे अंडरपास को अभी पूर्ण होने के बाद अभी 13 दिन पहले ही आवागमन के लिए खोला गया है। इससे पहले गत वर्ष बिनोली रोड रेलवे अंडरपास को पहले ही खोल दिया गया था। अब ये अंडरपास लोगों के लिए दूसरी तरह से परेशानी का सबब बन चुके हैं। इन अंडरपास की चौड़ाई कम रहने से इसमे वाहन फंसकर खडे हो रहे हैं।

आमने-सामने से कारें एकसाथ अंडरपास में आ जाते हैं जिससे जाम लगना शुरू हो जाता है। खासतौर पर सुबह के समय ये अंडरपास लोगों और स्कूली बच्चों व उनके अभिभावकों के लिए मुसीबत बन गए हैं। यहां सुबह से लेकर रात तक लगभग हर समय जाम लगा रहता है। सुबह स्कूल, कॉलेज, दफ्तर जाने वालों के लिए ये परेशानी का सबब बना हुआ है, वे लेट हो जाते हैं। यहां से गुजरने वाले लोग परेशान हैं। उनका कहना है कि अंडरपास की चौड़ाई कम होने से इसमे वाहन फंसे रहते हैं। कोई भी वाहन चालक अपने वाहन पीछे हटाने को तैयार नहीं होता जिस कारण झगड़े भी हो रहे हैं। जबतक ओवरब्रिज शुरू नहीं होता, यह समस्या ऐसे ही बनी रहेगी। इस मामले की शिकायत भी लोगों ने रेलवे के अधिकारियों समेत सांसद से भी की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsRailway Underpass Woes Traffic Jam Crisis in Badaut
;;
;