
पेयजल व्यवस्था बाधित, बड़का रोड के लोगों का प्रदर्शन
Bagpat News - शुक्रवार को मोहल्ला गुसाईयान के निवासियों ने नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने दूषित पेयजल और क्षतिग्रस्त पाइपलाइन के कारण पानी की सप्लाई बाधित होने की समस्याओं पर चिंता जताई।...
शुक्रवार को बड़का रोड के मोहल्ला गुसाईयान के लोगों ने नगर पालिका के विरुद्ध प्रदर्शन किया। जिसमें दूषित पेयजल, क्षतिग्रस्त पाइप लाइन के लीकेज से पानी की सप्लाई बाधित होने की समस्या बताई। क्षतिग्रस्त पाइपलाइन के लीकेज से लाइन बिछाने के दौरान हुए गड्ढों में जल भराव से बीमारी फैलने की भी चिंता जताई। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है, कि दो माह पूर्व पेयजल पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया गया था, तभी से पानी की सप्लाई बाधित चल रही है। कई स्थानों पर लंबे समय से पाइप लाइन क्षतिग्रस्त है, जिससे मार्ग पर जल भराव रहता है। समस्या से जनप्रतिनिधि से लेकर नगर पालिका प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है।
लेकिन कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। मोहल्ले के कुछ स्थानों पर कभी-कभी पानी आता है तो वह बेहद दूषित पानी आ रहा है। जिसके चलते क्षेत्र में बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद भी उन्हें गुणवत्तापूर्ण पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है। लोगों का कहना है, कि यदि समाधान नहीं हुआ तो वह तहसील में धरने पर बैठने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि, उनका क्षेत्र वार्ड संख्या 5 और 25 के अंतर्गत आता है। दोनों वार्ड सभासदों को भी समस्या से अवगत कराया जा चुका है। प्रदर्शन करने वालों में फारूक, महबूब, इनाम, आकिब, अब्दुल रहमान,अमन, आबिद, बिल्लू, शाहरुख, जावेद, अकबर आदि रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




