Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsPreparations for Independence Day Flags Decorations and Celebrations in Full Swing
आजादी के जश्न के लिए देशभक्ति के रंग में रंगे बाजार

आजादी के जश्न के लिए देशभक्ति के रंग में रंगे बाजार

संक्षेप:

Bagpat News - तिरंगे झंड़े खरीदने के लिए उमड़ने लगी भीड़आजादी के जश्न के लिए देशभक्ति के रंग में रंगे बाजारआजादी के जश्न के लिए देशभक्ति के रंग में रंगे बाजारआजादी

Aug 13, 2025 07:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share Share
Follow Us on

स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारियां शुरू हो गई है। जिसके चलते विभिन्न प्रकार के तिरंगे बाजारों में आ गए हैं। इस बार स्वतंत्रता दिवस सभी अपने-अपने ढंग से बनाने की तैयारी में लगे हैं। वहीं सरकारी कार्यालयों में साफ सफाई का काम शुरू हो गया है। स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए सभी लोगों ने अपने-अपने तरीके से तैयारी शुरू की हुई है। इसके चलते बाजारों में चहल-पहल नजर आने लगी है। पुलिस लाइन से लेकर स्कूल-कॉलेज में भी स्वतंत्रता दिवस मनाने की जमकर तैयारी चल रही है। स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की रिहर्सल भी कराई जा रही है। बाजारों में भी स्वतंत्रता दिवस को लेकर तिरंगे और अन्य सामग्रियों जैसे हैंड बैंड, टोपी, बैज, गले की पट्टी, कपड़े वाले झंडे, तिरंगे वाली टी-शर्ट आदि से बाजार सजाए गए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बाजारों में हर तरफ तिरंगों से सजे नजर आए, अलग-अलग साइज में राष्ट्रीय ध्वज के अलावा विभिन्न प्रकार के तिरंगे व अन्य आइटमों की भी भरमार है। इसके साथ ही गिफ्ट आइटम में भी तिरंगा के साथ घड़ी, स्टैंड वाला तिरंगा आदि आइटम नजर आए। -------- पांच से लेकर 250 रुपये तक तिरंगे झंडे बागपत शहर के दुकानदार मनोज कुमार, विनोद कुमार आदि ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर बाजार में तिरंगे झंडे की कीमत पांच रुपये से लेकर 250 रुपये तक है। इसके अलावा रिस्ट बैंड और स्टीकर भी दस रुपये से लेकर 25 रुपये तक के मिल रहे हैं। तिरंगे बैज की कीमत 20 रुपये से शुरू होकर 150 रुपये तक में है। स्कूल संचालक बड़ी संख्या में तिरंगे बलून, रिस्ट बैंड और अन्य सजावटी उत्पाद खरीदते हैं।