बिजली लाइन हटाने करीब चार हजार घरों की बत्ती रही गुल

Jan 16, 2026 09:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share Share
Follow Us on

Bagpat News - खेकड़ा कस्बे में बडागांव गांव रेलवे फाटक के पास उच्च क्षमता की बिजली लाइन को हटाने के कारण लगभग सात घंटे तक चार हजार से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। रेलवे अंडर पास निर्माण में इस लाइन का आडे आना आवश्यक था, इसलिए इसे हटाने का निर्णय लिया गया। शाम को आपूर्ति फिर से चालू हुई।

बिजली लाइन हटाने करीब चार हजार घरों की बत्ती रही गुल

खेकड़ा। कस्बे में बडागांव गांव रेलवे फाटक के पास से गुजर रही उच्च क्षमता की बिजली लाइन को शुक्रवार को हटाया गया। इसके कारण करीब सात घंटे आधे कस्बे के चार हजार से अधिक घरों की आपूर्ति बाधित रही। बडागांव रेलवे फाटक के पास उच्च क्षमता लाइन जमीनी केबिल के निकली हुई है। जो करीब आधे कस्बे को बिजली सप्लाई करती है। रेलवे अंडर पास के निर्माण में भी यह लाइन आडे आ रही थी। इसके लिए रेलवे ने यूपी सरकार से इस लाइन को हटाने के लिए पत्राचार किया था। इसी निर्माण कार्य के चलते उत्तर प्रदेश सरकार ने इस लाइन को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी थी।

शुक्रवार को बिजली विभाग के अधिकारियों की देखरेख में इस लाइन को हटाने का कार्य शुरू हुआ। करीब सात घंटे चले कार्य के बाद लाइन को हटा दिया गया। इस दौरान कस्बे के करीब चार हजार घर बिना बिजली के अंधेरे में रहे। शाम करीब साढे पांच बजे आपूर्ति चालू हो सकी। विभागीय जेई राजीव कुमार ने बताया कि बडागांव मार्ग अंडरपास का निर्माण कार्य अधूरा पडा हुआ था। उच्च अधिकारियों के आदेश पर निर्माण में बाधक बन रही लाइन को हटाना जरूरी था। इसी कारण लोगों को असुविधा का सामना करना पडा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।