Bagpat News: तेज हवाओं के झोंकों ने ही हिला डाली पॉवर कॉरपोरेशन की व्यवस्थ
Bagpat News: बागपत में सोमवार शाम तेज हवाओं और बारिश के कारण बिजली आपूर्ति में भारी बाधा आई। आंधी ने 11,000 वोल्ट की बिजली लाइनों को क्षतिग्रस्त किया और शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली पूरी तरह से ठप हो गई। इससे लोगों को गर्मी में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। आक्रोश के चलते स्थायी समाधान की मांग की जा रही है।
Bagpat News: बागपत। सोमवार देर शाम तेज हवाओं और बारिश ने पावर कॉरपोरेशन की व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। आंधी के कारण कई स्थानों पर 11 हजार वोल्ट की लाइन के पोल क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि कई बिजलीघरों की मशीनरी और विद्युत उपकरणों में खराबी आने से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। तेज हवाओं के चलते अचानक हुए ब्रेकडाउन और पावर फेल की घटनाओं से विद्युत आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई। बड़ौत शहर के करीब 80 प्रतिशत हिस्से में पूरी रात बिजली गुल रही, जिससे उमसभरी गर्मी के बीच लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मंगलवार सुबह तक भी शहर के लगभग आधे हिस्से में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र भी बिजली संकट से अछूते नहीं रहे। दर्जनों गांवों की विद्युत आपूर्ति सोमवार रात से ही बाधित रही। कई स्थानों पर 11 केवी लाइन टूटने, पोल क्षतिग्रस्त होने और फीडरों में तकनीकी खराबी के कारण बिजली बहाल करने में काफी समय लग रहा है। रातभर पावर कॉरपोरेशन के अभियंता और कर्मचारी अलग-अलग स्थानों पर फाल्ट तलाशने और मरम्मत कार्य में जुटे रहे। बावजूद इसके लगातार आ रहे तकनीकी फाल्ट और उपकरणों में खराबी के कारण आपूर्ति सामान्य करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। बिजली कटौती से पेयजल आपूर्ति, घरेलू कार्य, छोटे कारोबार और व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हुईं। लोगों ने बिजली व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताते हुए जल्द स्थायी समाधान की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


