एबीसी केबिल में आग लगने से रातभर गुल रही बिजली
Bagpat News - चांदीनगर के ललियाना गांव में सोमवार रात बिजली लाइन के एबीसी केबिल में आग लगने से 50 से अधिक मकानों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों ने बिजली घर पर हंगामा किया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। लाइनमैन ने केवल अपने मोहल्ले की बिजली बहाल की, जबकि बाकी गांव को अंधेरे में रहना पड़ा।

चांदीनगर। ललियाना गांव में सोमवार रात करीब नौ बजे बिजली लाइन के एबीसी केबिल में आग लग गई। जिससे 50 से अधिक मकानों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। क्षुब्ध ग्रामीणों ने रात में ही बिजली घर पर पहुंचकर हंगामा किया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। ग्रामीणों ने बताया कि सूचना के बाद गांव का ही एक लाइनमैन मौके पर पहुंचा और केवल अपने मोहल्ले की बिजली आपूर्ति बहाल कर वापस लौट गया। आरोप है कि करीब पचास घरों की बिजली गुल होने के बावजूद केबिल को ठीक नहीं किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों और बिजलीघर पर कई बार फोन किए गए, लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया।
बिजली आपूर्ति बहाल न होने के कारण लोगों को पूरी रात अंधेरे और गर्मी में गुजारनी पड़ी। हंगामा-प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों में जयवीर दरोगा, सीमांत, अशोक, बिन्नू, मनोज, विपिन और आकाश आदि शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


