ई रिक्शा में उलझे बिजली के तार, मची अफरा तफरी

Apr 05, 2026 11:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share

Bagpat News - पॉवर कॉरपोरेशन की लापरवाही से रविवार को पट्टी चौधरान में एक बड़ा हादसा होने से बच गया। हवा में लटके विद्युत तार एक ई-रिक्शा में उलझ गए, जिससे सवारियों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

ई रिक्शा में उलझे बिजली के तार, मची अफरा तफरी

पॉवर कॉरपोरेशन की लापरवाही से रविवार को पट्टी चौधरान में बड़ा हादसा होने से बच गया। हवा में लटके विद्युत तार एक ई-रिक्शा में उलझ गए जिससे सवारियों में भी अफरा तफरी मच गई। पट्टी चौधरान पुराना जैन स्थानक पक्षी अस्पताल के पास बिजली के तार काफी नीचे लटके हुए हैं। रविवार की सुबह एक ई रिक्शा जब सवारी लेकर उधर से गुजर रही थी तो अचानक बिजली के तार ई रिक्शा में उलझ गए। इससे सवारियों में भी अफरा तफरी मच गई। सम्भलकर ई रिक्शा से उतरकर लोग दूसरी तरफ खड़े हुए। वहां से गुजरने वाले लोग भी दूर खड़े हो गए।

स्थानीय लोगों अंकित जैन, विशाल, नसीम आदि का आरोप है कि दर्जनों बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन हवा में झूल रहे बिजली के तारों को ठीक नहीं किया जा रहा है। आये दिन कोई भी तार टूटा रहता है। स्थानीय लोगों ने इसकी विडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की हैं। सूचना के बावजूद कोई विद्युतकर्मी मौके पर नहीं पहुँचा जिससे लोगों में रोष व्याप्त हैं। लोगों ने डंडे की मदद से किसी तरह ई रिक्शा में उलझे बिजली के तारों को हटाकर एक तरफ किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।