पुलिस ने पकड़ी 95 पेटी शराब, तीन तस्कर गिरफ्तार

Mar 01, 2026 10:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share

Bagpat News - बागपत के निवाड़ा पुलिस चौकी पर शनिवार रात पुलिस और आबकारी विभाग ने चेकिंग अभियान के दौरान 95 पेटी शराब बरामद की। तीन गाड़ियों से शराब लाने वाले तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। तस्करों ने बताया कि होली पर्व पर शराब बेचने के लिए लाई जा रही थी। चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

पुलिस ने पकड़ी 95 पेटी शराब, तीन तस्कर गिरफ्तार

बागपत कोतवाली क्षेत्र की निवाड़ा पुलिस चौकी पर शनिवार की देर रात पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने तीन गाड़ियों में तस्करी कर लाई जा रही 95 पेटी शराब बरामद की। इसके साथ ही पुलिस ने तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए तीनों तस्करों को न्यायालय में पेश किया। होली पर्व को लेकर सर्विलांस, कोतवाली और आबकारी विभाग की टीम ने शनिवार रात निवाड़ा पुलिस चौकी पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान हरियाणा से आ रही वेन्यू, स्विफ्ट और टाटा पंच गाड़ी से शराब की पेटियां बरामद की गई। तीनों गाड़ियों से 95 पेटी हरियाणा मार्का की देशी शराब बरामद की गई।

पूछताछ में शराब तस्कर आकाश, रोहित और अंकित ने बताया कि होली पर्व पर बेचने के लिए शराब लाई जा रही थी। कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि तीनों तस्करों का चालान कर दिया गया है। होली पर्व को देखते हुए चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।