
स्वतंत्रता दिवस: चार जोन, 14 सेक्टरों में बांटा जिला, चेकिंग शुरू
Bagpat News - स्वतंत्रता दिवस: चार जोन, 14 सेक्टरों में बांटा जिला, चेकिंग शुरू
स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट बना हुआ है। उसने जिले को चार जोन और 14 सेक्टरों में बांटते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए है। बुधवार को पुलिस ने जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया। संदिग्धों से गहन पूछताछ की। रेलवे पुलिस व सिविल ने पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी है। शहर में आने वाले सभी चैक प्वाइंट पर सुरक्षा बंदोबस्त को कड़ा करने के अलावा रेलवे स्टेशन से लेकर हाईवे पर भी चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। लोगों को मनादी के माध्यम से सचेत किया जा रहा है कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति के दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।
इसके लिए लोगों को पुलिस अधिकारियों के फोन नंबर भी मुहैया कराए गए हैं। रेलवे स्टेशन पर पुलिस द्वारा दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेनों में चेकिंग अभियान को तेज कर दिया है। प्लेटफार्म पर भी प्रत्येक यात्री के सामान की चेकिंग की जा रही है। यात्रियों को हिदायत दी गई है कि वे किसी अभी अपरिचित व्यक्ति से किसी भी तरह का सामान न लें। इसके अलावा ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को यह भी बताया गया है कि वे ट्रेन के भीतर ज्वलनशील पदार्थ लेकर न चलें। इस दौरान डॉग स्कवायड टीम ने भी बड़ौत और बागपत रोड रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इसके अलावा हाईवे पर भी पुलिस द्वारा आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है। स्वतंत्रता दिवस पर किसी भी तरह अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पुलिस ने चाक-चौबंद व्यवस्था की है। एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिले को चार जोन और 14 सेक्टरों में बांटा गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




