आपसी सौहार्द से मनाए होली, अफवाह फैलाने पर होगी कार्रवाई: एसपी

Mar 01, 2026 10:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share Share
Follow Us on

Bagpat News - पुलिस लाइन सभागार में होली पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक हुई। एसपी और एडीएम ने लोगों से त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। जिले में 683 स्थानों पर होलिका दहन के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

आपसी सौहार्द से मनाए होली, अफवाह फैलाने पर होगी कार्रवाई: एसपी

पुलिस लाइन सभागार में होली पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें एसपी और एडीएम ने संभ्रांत व्यक्तियों, ग्राम प्रधानों और नगर निकायों के अध्यक्ष शामिल रहे। अधिकारियों ने लोगों से होली पर्व को शांतिपूर्ण और आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। अफवाह फैलाने वालों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। एसपी सूरज कुमार राय ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी लोग शांति व्यवस्था के साथ अपने त्योहारों को धूमधाम से मनाएं और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। यदि कोई भी असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने का प्रयास करेगा, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बैठक में शामिल लोगों से असामाजिक तत्वों की सूचना पुलिस प्रशासन को देने की अपील की, जिससे समय रहते उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। बैठक व्यापारियों से अपनी दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाने और अतिक्रमण हटाने की बात भी कही गई। एडीएम निनीत कुमार उपाध्याय ने कहा कि आगामी त्योहारों के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह तैयार है। सीसीटीवी और ड्रोन के माध्यम से भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी, ताकि जनपद में शांति व्यवस्था बनी रहे और किसी भी कीमत पर इसे बिगड़ने न दिया जाए। -------- 683 स्थानों पर होलिका दहन आज, पुलिस अलर्ट जिलेभर में इस बार 683 स्थानों पर होलिका रखी गई है। सोमवार यानि आज होली पर इन होलिकाओं का दहन होगा। जिसे लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है। उसने जिले को चार जोन और 13 सेक्टरों में बांटते हुए सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कई स्थानों पर होली के दिन विवाद होते रहे हैं। उन स्थानों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। पुलिस सभी 11 थाना क्षेत्रों में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए बड़े पैमाने पर लोगों को पाबंद करने में जुटी है। होलिका दहन स्थल के आस-पास रहने वाले पांच-पांच लोगों के नाम व मोबाइल नंबर भी पुलिस ने एकत्र किए गए हैं। रात्री में प्रत्येक होलिका दहन स्थल पर दो-दो पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। जैसे ही होलिका दहन होगा, वैसे ही वे कंट्रोल रूम को सूचना देंगे। लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बताया कि 1400 से अधिक पुलिस होली के दिन सुरक्षा की कमान संभालेंगे। ------

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।