Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsPolice File Case After Married Woman Assaulted and Evicted by In-Laws
ससुरालियों ने विवाहिता को घर से निकाला

ससुरालियों ने विवाहिता को घर से निकाला

संक्षेप:

Bagpat News - बागपत की एक विवाहिता को ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि पति, सास, ससुर, देवर और ननंद ने मिलकर उसकी पिटाई की। पुलिस ने घायल का...

Sep 15, 2025 12:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share Share
Follow Us on

कस्बे में एक विवाहिता को ससुराल पक्ष ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बागपत निवासी युवती की शादी अग्रवाल मंडी टटीरी के एक युवक से हुई थी। विवाह के बाद युवक परिवार समेत खेकड़ा में किराए के मकान पर रहकर मोमोज का ठेला लगाता है। आरोप है कि 9 सितंबर को पति, सास, ससुर, देवर और ननंद ने मिलकर लाठी-डंडों से विवाहिता की पिटाई की। मारपीट में वह घायल हो गई। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि घायल विवाहिता का उपचार कराया गया है और उसकी तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।