Police Constable Slaps Youth Viral Video Sparks Outrage Constable Suspended कांस्टेबल ने युवक पर सरेराह बरसाए थप्पड़, निलंबित, Bagpat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsPolice Constable Slaps Youth Viral Video Sparks Outrage Constable Suspended

कांस्टेबल ने युवक पर सरेराह बरसाए थप्पड़, निलंबित

Bagpat News - कांस्टेबल ने युवक पर सरेराह बरसाए थप्पड़, निलंबित

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतWed, 13 Aug 2025 07:19 PM
share Share
Follow Us on
कांस्टेबल ने युवक पर सरेराह बरसाए थप्पड़, निलंबित

कस्बे में एक कांस्टेबल ने एक बाइक सवार युवक पर थप्पड़ बरसाए। युवक ने विरोध किया, तो कांस्टेबल ने झलाते हुए कहा कि जितना बोलेगा उतने ही थप्पड़ पड़ेंगे। जिससे डरा सहमा युवक कांस्टेबल की ज्यादती को सहन करने पर विवश बना रहा। एसपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। वहीं, थप्पड़बाज कांस्टेबल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। कांस्टेबल का युवक पर थप्पड़ बढ़ाने का वीडियो भी वायरल हुआ है। वीडियो में कांस्टेबल कस्बे की नाला पटरी मार्ग पर एक युवक को पकड़े हुए दिखाई दे रहा है।

वह उस युवक को थप्पड़ मारता है। युवक विरोध करता है, तो वह यह कहता है कि जितना बोलेगा उतने थप्पड़ पड़ेंगे। इसी बीच वह युवक को दूसरा थप्पड़ जड़ देता है। इसके बाद डरा सहमा युवक उसकी ज्यादती को बर्दाश्त करने के लिए विवश होता दिखाई दे रहा है। कस्बे में इस थप्पड़बाज कांस्टेबल की ज्यादती चर्चा का विषय बनी हुई है। लोगों का कहना है की देश की सर्वोच्च अदालत और मानवाधिकार आयोग के स्पष्ट आदेश है कि पुलिस किसी का भी शारीरिक शोषण न करें, लेकिन इस कांस्टेबल ने तो सरेराह युवक पर थप्पड़ बरसाकर इन आदेशों की धजिया उड़ा दी। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा का कहना है कि वीडियो में दिखाई पड़ रहा कांस्टेबल कोतवाली का नहीं है। वह डॉयल-112 का है। डॉयल-112 के प्रभारी वायरल वीडियो पर संज्ञान ले रहे हैं। वहीं, एसपी सूरज कुमार राय ने थप्पड़बाज कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।