पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल प्रत्यक्ष की मधुमेह से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mar 01, 2026 01:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share Share
Follow Us on

Bagpat News - पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल प्रत्यक्ष की मधुमेह से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल प्रत्यक्ष की मधुमेह से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल प्रत्यक्ष की मधुमेह बीमारी के चलते देर रात में मौत हो गई। मूल रूप से अंबेडकर नगर कॉलोनी, थाना जनकपुरी, सहारनपुर पिछले एक वर्ष से पुलिस लाइन में तैनात थे। सब इंस्पेक्टर नाथीराम ने बताया कि बीते कुछ समय से वह मधुमेह से पीड़ित चल रहे थे। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सको ने उसको उपचार दिया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। साथी पुलिसकर्मियों ने भी शोक व्यक्त किया।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।