पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को किया नमन, परिजन सम्मानित
Bagpat News - मंगलवार को पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। एसपी सूरज कुमार राया ने शहीद जवानों की...
पुलिस लाइन में मंगलवार को पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ड्यूटी के दौरान अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद अधिकारियों ने शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित किया। एसपी सूरज कुमार राया ने कहा कि 21 अक्तूबर 1959 को लद्दाख के हॉट-स्प्रिंग के पास सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी के तीन ऑफिसर्स को भारत-तिब्बत बॉर्डर पर चीनी सैनिकों ने अपनी हिरासत में ले लिया था, अगले दिन जब उनकी तलाश में सीआरपीएफ की टीमें गई तो उन पर पहले से घात लगाकर बैठे चीनी सैनिकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी।

सीआरपीएफ के जवानों ने भी उस हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया था, लेकिन उस अचानक हुए हमले में सीआरपीएफ के 10 जवान शहीद हो गए और सात अन्य जवान घायल हो गए, उसी दिन से उन 10 वीर सीआरपीएफ जवानों की शहादत को याद करते हुए 21 अक्तूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है। कहा कि पुलिस का काम एक सामान्य दृष्टि से देखते हैं, तो वह हर सरकारी कर्मी की तरह ही दिखाई पड़ता है। जब दृष्टिकोण बदल कर उसे देखते है, तो मालूम पड़ता है कि देश आज प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है। इसका मूल कारण चुपचाप अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने वाली पुलिस है। पुलिस का जवान परिजनों से दूर रहकर देश सेवा करता है। अपराधियों को उनके अंजाम तक पहुंचाता है। इतना ही नहीं अपने प्राणों की आहुति देकर भी लोगों की रक्षा करता है। इस दौरान उन्होंने शहीद पुलिस कर्मियों को पुष्प चक्र, पुष्प माला और फूल चढ़ाकर श्रद्धांजली अर्पित की। कार्यक्रम में शामिल हुए शहीद जवानों के परिजनों को शॉल और स्मृति चिंह भेंट किए। इस दौरान एएसपी प्रवीण सिंह चौहान, सीओ विजय तोमर, सीओ विजय चौधरी, सीओ रोहन चौरसिया आदि अधिकारियों ने भी शहीद जवानों को श्रद्धांजली अर्पित की। ------

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




