ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपतजाम के झाम में फंसे यात्री,हुए परेशान

जाम के झाम में फंसे यात्री,हुए परेशान

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर नगर में छपरौली चुंगी के पास रविवार को घंटों तक जाम लगा रहा। जाम में फंसे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम...

जाम के झाम में फंसे यात्री,हुए परेशान
हिन्दुस्तान टीम,बागपतSun, 01 Nov 2020 10:24 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर नगर में छपरौली चुंगी के पास रविवार को घंटों तक जाम लगा रहा। जाम में फंसे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम खुलवाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

हाईवे पर निर्माण कार्य के चलते रविवार को नगर में छपरौली चुंगी के पास जाम लग गया। जाम के कारण हाईवे पर दोनो तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई। जाम के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हाईवे पर जाम के कारण कुछ वाहन चालक पूर्वी युमना नहर की पटरी के रास्ते निकलने लगे,लेकिन कुछ देर बाद वहां पर भी जाम लग गया। जाम इतना लंबा हो गया कि छपरौली चुंगी के लेकर नगर के दिल्ली बस स्टैंड तक पहुंच गया। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलावाया,लेकिन इसके बाद भी काफी देर तक वहां पर जाम की स्थिति बनी रही। लोगों का कहना था कि आए दिन हाईवे पर जाम लगता है। हाईवे निर्माण कार्य धीमीगति से चल रहा है,जिस कारण जाम लगता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें