ट्रेंनों की खिड़कियों पर लटककर सफर कर रहे 10 यात्री पकडे
Bagpat News - दिल्ली-सहारनपुर वाया शामली रेलमार्ग पर यात्रियों ने अपनी जान को खतरे में डालते हुए खिड़कियों पर लटककर यात्रा की। बुधवार को जीआरपी ने 10 ऐसे यात्रियों को पकड़ा और कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया। यदि...

दिल्ली-सहारनपुर वाया शामली रेलमार्ग पर चलने वाली ट्रेनों में यात्री अपनी जान जोखिम में डालकर खिड़कियां पर लटक कर सफर कर रहे है। बुधवार को जीआरपी ने अभियान चलाकर ऐसे 10 यात्रियों को पकड़ा और बाद में कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया। मंगलवार को जीआरपी इंस्पेक्टर उधम सिंह तालान ने टीम के साथ दिल्ली-सहारनपुर वाया शामली रेलमार्ग पर दिल्ली से सहारनपुर और शामली से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में अभियान चलाया। ट्रेनों में खिड़कियों पर लटककर सफर करने वाले यात्रियों पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान चलाया गया था। इसकी सूचना पर ट्रेन में बेटिकट यात्रा करने वाले यात्रियों में भी अफरा-तफरी मची रही।
अभियान के दौरान 10 यात्रियों को खिड़कियों पर सवार होकर सफर करने व बेटिकट यात्रा करने पर पकड़ा गया। हालांकि उन्हें बाद में चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। इंस्पेक्टर उधम सिंह ने बताया कि पहले दिन मात्र चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। यदि कोई दोबारा से ऐसे ही यात्रा करते पकड़ा गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




