वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया

Feb 16, 2026 10:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share Share
Follow Us on

Bagpat News - बड़ौत के लोयन गांव में वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। पंकज तोमर ने 100 किलो वजन के साथ 2 मिनट 48 सेकंड में 61 बैठकें लगाकर भारत के पहले बल केशरी बनने का गौरव हासिल किया। महिला वर्ग में आरती, शगुन, शिवम, टीना और पायल ने भी शानदार प्रदर्शन किया।

वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया

बड़ौत। लोयन गांव में वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें लोयन के पंकज तोमर ने 100 किलो वजन के साथ मात्र 2 मिनट 48 सेकेंड में 61 बैठकें लगाकर भारत के पहले बल केशरी बनने का गौरव हासिल किया। महिला वर्ग में आरती ने 50 किलो वजन के साथ 11 बैठकें लगाईं। शगुन चौधरी ने 71 बैठकें, शिवम ने 50 बैठकें, टीना ने 63 बैठकें और पायल ने 61 बैठकें लगाकर शानदार प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग में अजीत सिंह ने 100 किलो वजन के साथ केवल 17 सेकेंड में 11 बैठकें लगाईं, जबकि शुभम तोमर ने 18 सेकेंड में 11 बैठकें पूरी की।

प्रतियोगिता में 60 वर्षीय डॉ. डीसी मोर्या ने 100 किलो वजन के साथ मात्र 6 सेकेंड में 5 बैठकें लगाकर सभी को प्रेरित किया। वहीं कोच भीम ठाकुर ने भी 100 किलो वजन के साथ 30 सेकेंड में 10 बैठकें लगाईं। मुख्य अतिथियों में कपिल तोमर, एशिया चैंपियन सुभाष पहलवान, डॉ. डीसी मोर्या ने विजेताओं को सम्मानित किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।